कनवास: मंगलम श्रमिकों की जायज मांगों को लेकर मोड़क में हुई बैठक, अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
Kanwas, Kota | Mar 30, 2025 मंगलम सीमेंट लिमिटेड में कार्यरत श्रमिकों की रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मनीष शर्मा, कांति तिवारी, अरविंद चिता, देवेंद्र सिंह शक्तावत, नगरपालिका उपाध्यक्ष रमेश मीणा सहित श्रमिकों की समस्यायों को लेकर चर्चा की। जिसमे तय किया गया कि मंगलम में कार्यरत सभी श्रमिकों की जायज मांगों को नही माना जाता है तो जल्द ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा।