कनवास: सावनभादों में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने बर्तन बैंक का किया लोकार्पण
Kanwas, Kota | Apr 2, 2025 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की बजट घोषणा की अनुपालना में बुधवार शाम करीब 5 बजे कनवास क्षेत्र की ग्राम पंचायत सावनभादों में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बर्तन बैंक का लोकार्पण किया। बर्तन बैंक में 400 सेट स्टील बर्तन के रहेंगे। जिसका प्रति बर्तन सेट 3 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।