कनवास: दरा मुकुन्दरा टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, 10 एकड़ में फैली आग को काबू करने में जुटी 1 दर्जन दमकल
Kanwas, Kota | Apr 4, 2025 दरा मुकुन्दरा टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई। आग से करीब 10 एकड़ के पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए। इसके चलते बड़े भूभाग में जंगल को आग से नुकसान पहुँचा है। जंगल मे आग करीब सुबह 11 बजे से लगी हुई है। जिस पर काबू पाने के लिए करीब 1 दर्जन दमकल मौके पर तैनात है। दमकल कर्मी लगातार पानी डालकर आग को काबू में करने की कोशिश में जुटे हुए है।