बदायूं: हथनी भूड़ गांव में ग्राम प्रधान पर प्रधानमंत्री आवास योजना में घपले के मामले में जांच कमेटी हुई गठित।
Budaun, Budaun | Jan 16, 2024 बदायूं के समरेर ब्लॉक के हथनी भूड़ गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में घपले के मामले में जांच कमेटी गठित की गई है। पैसे ना देने पर अपात्रों को आवास देने के मामले में जांच शुरू हुई है। ग्राम पंचायत के सदस्यों ने शपथ पत्र देकर ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए थे। परियोजना निदेशक ने बताया की जांच कमेटी गठित की गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।