बदायूं: इच्छुक लोग आगामी 20 जनवरी तक माटी कला शिल्पकार प्रशिक्षण योजना का लाभ लेने हेतु सकते हैं आवेदन: जिला ग्रामोद्योग अधिकारी
Budaun, Budaun | Jan 16, 2024 बदायूं ग्रामोद्योग अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इच्छुक लोग आगामी 20 जनवरी तक माटीकला शिल्पकार प्रशिक्षण योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आर्थिक रूप से अत्यंत पिछड़ा वर्ग-BPL परिवार के सदस्यों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे इच्छुक व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष से कम ना हो व 50 वर्ष से अधिक ना हो, अपना आवेदन पत्र जिला ग्राम उद्योग कार्यालय शाहबाजपुर पुरानी चुंगी बरेली रोड बदायूं से नि:शुल्क प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।