मुरैना नगर: कोरीपुरा भरेंड गांव में दर्दनाक हादसा, बेटी की शादी से पहले ट्रैक्टर दुर्घटना में मां की मौत
मुरैना जिले के कोरीपुरा भरेंड गांव में एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों भरे घर को मातम में बदल दिया।40 वर्षीय राजकुमारी खेत पर भूसा भरने ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही थीं,तभी रास्ते में झटके से गिरकर पहिये के नीचे आ गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया,लेकिन जान नहीं बच सकी।अगले महीने बेटी की शादी थी,जिसकी तैयारियां चल रही थीं,अब उसी घर में सन्नाटा पसरा है।