मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय बल्लभ भवन के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले में "सुशासन सप्ताह–प्रशासन गांव की ओर 2025" का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक जिलेभर में संचालित होगा। आयोजन कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमें के देखरेख में किया जा रहा है।