कैलारस: री-फॉल्ट कर बिजली बंद कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, 11 केवी लाइन का 1050 मीटर तार काटा
री-फॉल्ट कर बिजली आपूर्ति बंद, फिर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम 11 केवी लाइन का 1050 मीटर तार काट ले गए चोर, गांव अंधेरे में, लोग परेशान भास्कर संवाददाता, कैलारस क्षेत्र में एक बार फिर बिजली तार चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने ग्रामीणों को अंधेरे में धकेल दिया। ग्राम सेंमई में अज्ञात बदमाशों ने 11 केवी लाइन का करीब 1050 मीटर लंबा कंडक्टर तार काटकर