बक्सर: महिला के लिए बन रहा अंबेडकर बालिका छात्रावास हुआ खाली, जल्द ही बालिकाओं को मिलेगा लाभ
Buxar, Buxar | Jul 10, 2025 ज्योति प्रकाश चौक के पास संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर बालक छात्रावास को सरकार के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर बालिका छात्रावास घोषित कर दिया गया है. इसके पूर्व सरकार द्वारा बालक छात्रावास को नगर के 11 नंबर लॉक के पास बने डॉ भीमराव अंबेडकर बालक नए छात्रावास के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है. बालकों को नए भवन में शिफ्ट करने के बावजूद कुछ असामाजिक तत्व कब्जा किए थे.