बक्सर: जिले में कमजोर मॉनसून से रोपनी की रफ्तार हुई धीमी, लक्ष्य के विरुद्ध अब तक केवल 1725 हेक्टेयर में रोपाई
Buxar, Buxar | Jul 9, 2025 जिले में कमजोर मॉनसून के कारण धान की रोपनी की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। जिला कृषि कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक केवल 1725 हेक्टेयर भूमि में ही धान की बीचड़े की रोपाई हो सकी है, जबकि पूरे जिले में 96796 हेक्टेयर क्षेत्र में रोपाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।धान की खेती के लिए जून के जुलाई माह काफी महत्वपूर्ण है।