मुगलसराय: नियामताबाद क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग
नियामताबाद क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के निर्माण से प्रभावित मुख्य संपर्क मार्ग पर कीचड़ और जलभराव के विरोध में शनिवार दोपहर करीब 02 बजे को को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। कीचड़ व जल भराव, दुर्घटनाओ से परेशान होकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से भारतमाला सड़क के किनारे सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग बनवाने और जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।