बास्तानार: सोमनाथ अमृत महोत्सव के तहत छिंदगांव में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन, पूर्व विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए
सोमवार दोपहर 1 बजे पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर छिंदगांव शिव मंदिर मे जल अभिषेक एवम् पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शिवभक्त बड़े हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो गया।