बरवाडीह: जनगणना 2027 को लेकर बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की अहम बैठक
बरवाडीह : आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह चार्ज जनगणना पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज ने की। बैठक में जनगणना कार्य को सफल, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान बीडीओ सह चार्ज जनगणना पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज ने कहा कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करती है।