कहरा: जमीनी विवाद निबटारे के लिए हो रहे पंचायत के दौरान हुई मारपीट में 3 जख़्मी,सदर अस्पताल में भर्ती,घटना सदर थाना के सराही का
Kahara, Saharsa | Jan 31, 2026 घटना सदर थाना क्षेत्र के सराही का है जहां जमीनी विवाद को लेकर हो रहे पंचायत मे कुलेन्द्र प्रसाद अपना पक्ष रख ही रहा था कि दूसरा पक्ष कौशल यादव,रंजय दास एवं छोटेलाल तांती नाराज होकर गुस्से में अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर लाठी,रड से मारपीट कर पिता,पुत्र व माँ को जख़्मी कर दिया।तीनो जख़्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।