बक्सर: कृषि विज्ञान केंद्र लालगंज बक्सर में धान की वैज्ञानिक खेती विषय पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन
Buxar, Buxar | Jun 21, 2024 कृषि विज्ञान केंद्र लालगंज बक्सर यूपीएल एसएएस लिमिटेड द्वारा प्रायोजित “धान की वैज्ञानिक खेती” विषय पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ देवकरन ने बताया कि खाद्यान्न की मुख्य फसल धान आज के बदलते मौसम व अधिक लागत एवं कीट-रोग व्याधि प्रकोप से प्रभावित हो रही है। वैज्ञानिक विधि से फसल उत्पादन करना जरूरी है।