बक्सर: जिला गंगा समिति के द्वारा वामनेश्वर गंगा घाट पर योग शिविर का हुआ आयोजन, डीएम समेत अन्य अधिकारी हुए शामिल
Buxar, Buxar | Jun 21, 2024 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति बक्सर के द्वारा बक्सर स्थित वामनेश्वर गंगा घाट पर योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम अंशुल अग्रवाल समेत जिले सभी पदाधिकारी व आम जनों ने भाग लिया। योग कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सभी लोगों को योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है।