कटंगी: विधायक ने बाहकल रेतघाट का करवाया सीमांकन, स्वीकृत क्षेत्र से बाहर रेत खनन का मामला
कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम बाहकल में स्वीकृत रेतघाट एरिया के बाहर जाकर अवैध तरीके से रेत खनन की लगातार ग्रामीणों से मिल रही शिकायत के बाद क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी ने गुरूवार को राजस्व टीम के साथ बाहकल रेतघाट का निरीक्षण करते हुए स्वयं की मौजूदगी में सीमांकन करवाया। सीमांकन में पाया गया कि ठेकेदार ने स्वीकृत रेतघाट एरिया से बाहर जाकर खनन किया है।