गोरखपुर: गंगा गैस एजेंसी पर 33 लाख का जुर्माना, होम डिलीवरी में लापरवाही से उपभोक्ताओं को रात भर रुकना पड़ा
गोरखपुर में उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने गंगा गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई की है।कंपनी ने एजेंसी पर 33 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी न करने,वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था फैलाने और मनमानी करने के आरोपों के चलते की गई है।