सुपौल: सुपौल में LPG संकट से राहत के लिए जिला प्रशासन सख्त, कोयला वितरण शुरू, गैस आपूर्ति व्यवस्था हुई मजबूत
Supaul, Supaul | Apr 30, 2026 सुपौल जिला प्रशासन ने रसोई गैस (LPG) की कमी से आमजन को राहत देने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभुकों को जन वितरण प्रणाली के माध्यम से कुकिंग कोयला उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही विवाह, श्राद्ध, मुंडन एवं अन्य सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।