फिरोज़ाबाद: समाधान दिवस में गैरहाजिर अफसरों पर डीएम का एक्शन, भू-माफियाओं पर 7 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश
तहसील सदर में शनिवार सुबह 10 बजे करीब आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। 135 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।