जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदेव पट्टी निवासी युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जाच में जुट गई है। अस्पताल चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से मौत की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।