जगदलपुर: आम आदमी पार्टी के संभागीय अध्यक्ष समीर खान ने कहा, बस्तर संभाग में डीजल-पेट्रोल संकट पर सरकार ले तत्काल संज्ञान
आम आदमी पार्टी के संभागीय अध्यक्ष समीर खान कहा कि बस्तर संभाग में इन दिनों डीजल और पेट्रोल की गंभीर समस्या देखने को मिल रही है। आम जनता, किसान, व्यापारी और वाहन चालक ईंधन की कमी के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में सरकार को तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।