लोहंडीगुडा: जनजातीय गौरव समाज द्वारा आयोजित अलंकरण समारोह के विषय में संभागीय अध्यक्ष तुलुराम कश्यप ने दी जानकारी
तुलु राम कश्यप ने बताया कि जनजातीय गौरव समाज बस्तर संभाग के तत्वावधान में नागरिक अलंकरण समारोह का आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज को बस्तर संभाग में नक्सल मुक्त अभियान में उनके उल्लेखनीय, साहसिक एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।