पटना ग्रामीण: कंकड़बाग में पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो अपराधी गिरफ्तार; हथियार बरामद
कंकड़बाग थाना क्षेत्र में 18 फरवरी को 2 पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई थी,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों के द्वारा 4 राउंड फायरिंग की गई। वहीं इसके बाद पटना पुलिस और STF के द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे पटना एसपी ईस्ट ने दी है।