पटना ग्रामीण: कुंभ यात्रा के लिए पटना जंक्शन पर उमड़ी भीड़, बिना टिकट वाले को स्टेशन में प्रवेश नहीं दिया गया
कुंभ जाने को लेकर पटना जंक्शन पर बुधवार की शाम 7.00 बजे ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी रही। रेलवे स्टेशन पर करीब 5 हजार से अधिक यात्रियाें की भीड़ उमड़ी थी। स्टेशन पर सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। स्टेशन परिसर में सभी यात्रियों का टिकट जांच कर अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।