पटना ग्रामीण: हत्या की योजना बना रहे सक्रिय अपराधी मोहम्मद राजा को पटना जंक्शन से STF ने किया गिरफ्तार
सक्रिय पुलिसिंग के तहत बिहार एसटीएफ ने अपराध की योजना को नाकाम कर दिया है। दरअसल एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पटना जिले का सक्रिय अपराधी मोहम्मद राजा हत्या की प्लानिंग कर रहा है। वहीं मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने मोहम्मद राजा को पटना जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी बुधवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस ने दी है।