हमीरपुर: हमीरपुर में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 4 महीने से वेतन नहीं मिला, शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सोमवार को शिक्षा विभाग में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जिस कंपनी के माध्यम से उनकी तैनाती हुई है, वह पिछले कई महीनों से वेतन का भुगतान नहीं कर रही है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन करने पहुंचे कर्मचारी जिले के अलग-अलग विद्