बिहिया: जगदीशपुर किसान भवन में सामाजिक सुरक्षा को लेकर शिविर का हुआ आयोजन
Behea, Bhojpur | Jul 10, 2024 जगदीशपुर प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में भोजपुर डीएम राजकुमार के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निदेशक के द्वारा लगाए गए शिविर की निगरानी बीडीओ डॉ.सुदर्शन कुमार ने की। शिविर में अलग-अलग स्टॉल लगाया गया था। शिविर में लाभुकों का भीड़ उमड़ी रही। प्रखंड प्रशासन ने लाभुकों के बैठने के लिए कुर्सी और पानी का उचित प्रबंध किया था।