इंदौर: भँवर कुँआ क्षेत्र में अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान लोगों ने हंगामा कर किया चक्का जाम
Indore, Indore | Feb 28, 2024 भँवर कुँआ थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में पिछले कुछ वर्षों से निजी जमीन पर कब्जा कर रह रहे कुछ परिवारों को आज इंदौर नगर निगम व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर वहां से हटा दिया, कार्रवाई के दौरान कब्जेधारियों ने कड़ा विरोध करते हुए सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया इस दौरान यातायात भी प्रभावित रहा।