इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के लंदन विलास कॉलोनी में हुई डकैती के मामले में पुलिस सरगर्मी से कर रही है डकैतों की तलाश
Indore, Indore | Feb 28, 2024 इंदौर में बाणगंगा इलाके में हुई डकैती में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है, पुलिस को झाबुआ अलीराजपुर की गैंग का हाथ इस डकैती में होने का पता चला है, जिसके बाद इंदौर पुलिस ने झाबुआ और उसके आसपास के इलाके में डेरा डाला है, हालांकि पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाती उसके पहले ही आरोपी घरो से फरार हो गए है, पुलिस की 5 टीम आदिवासी इलाको में आरोपियों की सर्चिंग में जुटी है।