इंदौर: 7 साल से फरार चल रहा ₹7000 का इनामी आरोपी द्वारिकापुरी इलाके से हुआ गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज हैं धोखाधड़ी के कई मामले
Indore, Indore | Feb 28, 2024 पिछले 7 सालों से फरार चल रहे 7000 रूपये के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच ने द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेम चौहान ने प्लॉट बेचने के नाम पर द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फरियादी के साथ धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।