इंदौर: टेलीग्राम पर टास्क पूरा करवाने के नाम पर हुई ठगी, बैंक की असिस्टेंट मैनेजर ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई शिकायत
Indore, Indore | Feb 28, 2024 इंदौर में सोशल नेटवर्किंग एप पर पैसे निवेश करने के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। ऐसा ही एक मामला सरकारी बैंक की असिस्टेंट मैनेजर का सामने आया है। जिन्होंने टेलीग्राम एप पर टास्क पूरे करने और लाभ मिलने के लालच में लगभग 15 लख रुपए का इन्वेस्टमेंट कर दिया। जिसमे अब फरियादिया ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमे क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की है।