बिंदकी: बिंदकी-खजुहा रोड पर पॉलिटेक्निक के समीप नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी-खजुहा मार्ग में राजकीय पॉलिटेक्निक के समीप गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे अचानक सामने आ गई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार शिवांश अवस्थी उम्र लगभग 19 वर्ष तथा गोरेलाल सैनी उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी कस्बा घाटमपुर जनपद कानपुर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।