किशनगंज: 10 साल से फरार स्थायी वारंटी मुकेश मीणा को नाहरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे मिली नाहरगढ़ थाना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के विशेष धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी मुकेश मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कमल जांगिड तथा शाहाबाद डीएसपी छुटटनलाल मीणा ने कार्रवाई की।