कोरांव: कोरांव विधायक ने सोभनाथ मंदिर पर कराया सामूहिक रुद्राभिषेक, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने की पूजा
बुधवार को कोरांव विधानसभा के अयोध्या मंडल स्थित शोभनाथ शंकर जी मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित हुआ। कोरांव विधायक राजमणि कोल ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन किया।