गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के गहत चोरी के 1 मोबाइल फोन के साथ 1 को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी का 1 मोबाइल फोन के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म संख्या 1 सी पर गश्ती के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।पूछताछ में खुद का नाम नीरज कुमार बताया है।