पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने 20 साल से फरार दो स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस ने डकैती और चोरी के मामलों में 20 साल से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मजीद उर्फ अब्दुल मजीद निवासी धर्मशाला थाना कैथवाड़ा तथा जाकर पुत्र ईशाक निवासी कुलियाना थाना कैथवाड़ा को न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट के तहत गिरफ्तार किया। कार्यवाही की जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे मिली मामले में अनुसंधान जारी।