पीपलखूंट: परथीपुरा में खातेदारी भूमि पर जबरन बुवाई कर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार
जिले की पीपलखूँट तहसील के ग्राम परथीपुरा के छह ग्रामीणों ने अपनी खातेदारी कृषि भूमि पर जबरन बुवाई कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार देवीलाल, किकला, बापुडा, हुकमचंद, शंकर एवं जीना सहित अन्य सहखातेदारों ने बताया कि उनकी संयुक्त खातेदारी कृषि भूमि पर वर्षों से वे खेती करते आ रहे हैं। आरोप है