छीपाबड़ोद: हरनावदा शाहजी में अग्निवीर सैनिक के सम्मान में बिछाए पलक पांवड़े, किया गया स्वागत
भारत पाकिस्तान के युद्ध में भाग लेने वाले वीर जवानों का जोरदार स्वागत सम्मान किया। अग्निवीर सैनिक प्रकाश सिंह लोधा ने जैसलमेर में आपरेशन सिंदूर के वक्त बहादुरी के साथ भाग लिया। बारां जिले के सैनिक के आगमन पर लोधा समाज कि और से भव्य स्वागत किया गया। जिसमें हरनावदाशाहजी के हर व्यक्ति ने सैनिक का स्वागत करने के लिए उत्साहित ही कर भाग लिया।