छीपाबड़ोद: शहर के रतनपुरा रोड पर एक मकान में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
छीपाबडोद में रतनपुरा रोड पर पुलिस ने एक मकान से युवक की संदिग्धावस्था में लटकी हुई लाश बरामद की हे। युवक की पहचान महावीर पुत्र रामप्रकाश नागर निवासी राई के रूप में हुई है। युवक छीपाबड़ौद के ढोलम बायपास स्थित गेहूं क्लिन फेक्ट्री पर कार्य करता था। तीन दिन से उसके कार्य पर नहीं आने के कारण फेक्ट्री मालिक ने घर वालों से जानकारी चाही।