झाँसी दिनारा हाईवे पर मस्जिद के पास में मामूली विवाद को लेकर एक युवक के साथ 03 लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। जिसको लेकर पीड़ित युवक ने जिगना थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कराया है सोमवार शाम 07 बजे जिगना पुलिस बताया की घटना रविवार की देर शाम की है। जब पीड़ित युवक अनीश यादव झाँसी दिनारा हाईवे पर मस्जिद के पास में था।