कैथल: अक्तूबर में कैथल पुलिस ने 118 आरोपियों को किया गिरफ्तार, करोड़ों के नशीले पदार्थ बरामद
कैथल पुलिस ने अक्तूबर माह में शराब, नशा तस्करी, चोरी, लूट, अवैध असलाबंदी जैसे 86 मामलों में 118 आरोपियों को गिरफ्तार किया। भारी मात्रा में डोडा पोस्त, गांजा, हैरोइन और चरस समेत करोड़ों के नशीले पदार्थ बरामद हुए। साथ ही अवैध असलाबंदी और जुआ-सट्टे के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने आमजन से पुलिस सहयोग की अपील की है।