करछना: जानलेवा हमला करने के आरोप में नैनी जेल में बंद शुआट्स के निदेशक विनोद बी लाल की जमानत हुई खारिज
यमुनानगर नैनी थाने में जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें शुआट्स के वी.सी आर.बी लाल की गिरफ्तारी हुई थी तथा विनोद बी लाल पर साजिश रचने का आरोप लगा था। आज बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए जमानत खारिज कर दी गई। इन पर धर्मांतरण, वित्तीय अनियमितता और फर्जीवाड़े के मामले भी दर्ज हैं।