करछना: जीत लाल चौराहे से अपहरण किए गए मासूम को नीबी गांव के एक कुएं से सकुशल किया गया दस्तयाब
करछना क्षेत्र के नीबी गांव निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार हरिजन बुधवार देर शाम को नैनी के जीत लाल चौराहे से यश नामक मासूम को बहला फुसलाकर गांव से उठा ले आया था। जिसे गांव के एक कुएं में फेंक दिया था। सूचना होने पर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से नैनी पुलिस व एसओजी की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए गुरुवार को मासूम को सकुशल दस्तयाब कर लिया है।