टिब्बी: टिब्बी पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
टिब्बी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई टिब्बी से राठीखेड़ा मार्ग पर गौशाला मोड़ के पास अंजाम दी गई । गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया।पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे उप निरीक्षक वेदप्रकाश ने बताया कि आरोपी की पहचान जीतसिंह के रुप में हुई है।