गुमला: केसीपारा स्कूल के पास भंवरों का हमला, दो दर्जन छात्र घायल, कई अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Apr 30, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के केसीपारा स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय केसिपारा के पास गुरुवार की सुबह भंवरों के झुंड ने स्कूल जा रहे बच्चों पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब दो दर्जन छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन और ग्रामीण आसपास के निजी अस्पताल ले गए। लक्ष्मी ने बताया भंवरों ने उसके पूरे शरीर पर हमला किया और उसे करीब 50-60 बार डंक मारे गए।