भगवानपुर: रसलपुर जोकिया बहियार में गेहूं कटनी के दौरान मारपीट व गोलीबारी, तीन घायल, एक को लगी गोली
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर जोकिया बहियार में गेहूं कटनी के दौरान सोमवार को दोपहर करीब एक बजे दो पक्षों के बीच खूनी मारपीट हो गई। इस दौरान रसलपुर निवासी उमेश चौधरी, संतोष चौधरी एवं निर्मल चौधरी घायल हो गए. इस दौरान गोलीबारी में उपेन्द्र चौधरी घायल हो गए, जिसके बाद बहियार में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।