पट्टी: सरसतपुर गांव में जमीनी विवाद में लाठी-डंडे चले, दोनों पक्षों से आठ लोग हुए घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सरसतपुर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर गांव निवासी महावीर और राम आसरे के पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना में पहले पक्ष के महावीर, अनंत कुमार, अनिल और अंकित घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष के राम आसरे, छोटेलाल, अन