तरबगंज: अज्ञात बाइक को छुपाते हुए चार किशोरों की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद, वजीरगंज पुलिस को दी सूचना
वजीरगंज कस्बे के झिलाही मोड़ के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चार किशोरों द्वारा मकान के पीछे बाइक छुपाने की गतिविधि कैद हो गयी जिसकी सूचना वजीरगंज पुलिस को दी गयी। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व एक दुकान में छुपा कर खड़ी की गई बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था।वहीं ज्वेलरी की दुकान पर लगे कैमरे में चार किशोरों द्वारा बाइक को छुपाते हुए तस्वीर कैमरे में कैद हो गयी