तरबगंज: अज्ञात कारणों से लगी आग से छः घरों की गृहस्थी जलकर हुई राख, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने अग्निपीड़ितों को बंधाया
गैलनग्रंट गांव में शुक्रवार की रात्रि में फागू चौहान के छप्पर के घर में अज्ञात कारणों से लगी की चिंगारी ने भगवानदीन,सुनील, राजकुमार,रामलौटन तथा हरिश्चंद्र के घरों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे सभी घरों की पूरी गृहस्थी जल कर राख हो गई। शनिवार को मनकापुर विधायक ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तथा सभी को 2100 हजार रुपए की आर्थिक मदद की व सहयोग का भरोसा दिया।